भाजपा सदस्यता अभियान की जिलास्तरीय कार्यशाला आज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक होंगे शामिल

 

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहली सितंबर से आरंभ होने वाले सदस्यता अभियान के लिये जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन कल 23 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय में रखा गया है। जिसमें विशेष रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान की कार्यशाला में उपस्थित होने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *