अखंड भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार – संजय श्रीवास्तव

0  भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव का लोहारा में शानदार व्याख्यान 
0 भारत के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: संजय 

डौंडी लोहारा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने अपने डौंडी लोहारा प्रवास के दौरान 1947 में हुए अखंड भारत के विभाजन की त्रासदी पर शानदार व्याख्यान दिया। उन्होंने विभाजन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
संजय श्रीवास्तव ने 14 अगस्त 1947 को हुए देश के विभाजन की विभीषिका के मार्मिक घटनाक्रम का सजीव चित्रण किया। कहा कि 77 वर्ष पूर्व हुए आजादी की मिठास पर विष घोलते विभाजन के दंश के मद्देनजर वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ी को सचेत रहना होगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि देश आज आजादी के 77 वर्ष पूर्ण कर 78वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। 20 वर्ष भाजपा के शासन एवं 58 वर्ष कांग्रेस ने देश में राज किया, किंतु विभाजन के समय को कांग्रेस ने याद नहीं किया। क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश का विभाजन हुआ, इसकी पूर्ण दोषी कांग्रेस की नीतियां रही हैं। आजादी के बाद देश में परिस्थितिया बदली वर्ष 2022 में आजादी के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में हम मना रहे हैं देश प्रतिवर्ष आजादी को स्वतंत्रता दिवस को महोत्सव के रूप में मना रहा है, किंतु विभाजन के दौर में देश के 20 लाख लोगों की हत्या हुई, 1 करोड़ 40 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा। कांग्रेस पार्टी इस घटना को याद नहीं करती। आज हम शांति से खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो लाखों हत्या और करोड़ों लोगों के विस्थापन का दंश भी तो देश झेल रहा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि देश के शौर्य एवं गौरव को घर-घर तक पहुंचाने करोड़ों घरों में तिरंगा फहराने का कार्य केवल भारतीय जनता पार्टी ने किया है। भाजपा देश के काले अध्याय को स्मरण कर आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले लोगों के प्रति संवेदना रखती है। विश्व के लोकप्रिय एवं शक्तिशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिंता करते हैं कि देश के विभाजन का दंश झेला है इसकी पुनरावृत्ति ना हो, इसलिए हर भारतीय उनकी पीड़ा को समझे। वे सबके मन में देशभक्ति की भावना जागृत कर रहे हैं। सदैव हम हिंदू मुस्लिम भाई-भाई कहते हैं किंतु उस वक्त जिस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश को दो टुकड़े किए क्या उस पार्टी को कटघरे में नहीं खड़ा करना चाहिए? 50 दशक से अधिक समय तक देश में राज करने वाली कांग्रेस ने कश्मीर को देश से पृथक रखा इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? आज मोदी जी ने देश में दो प्रधान, दो विधान, दो संविधान को समाप्त कर कश्मीर में शांति एवं लोकतंत्र की स्थापना की है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो देश की आजादी के हुतात्माओं को श्रद्धांजलि देती है। कश्मीर में रह रहे 18 प्रतिशत कश्मीरी पंडितों की आबादी दो प्रतिशत रह गई, कश्मीर आतंक का पर्याय बन गया।प्रधानमंत्री मोदी जी ने धारा 370 हटाई, कश्मीर की वादियों में आज अमन की बयार बह रही है। 14 अगस्त को विभाजन स्मृति विभीषिका दिवस के रूप में हम प्रतिवर्ष मनाते आ रहे हैं। विभाजन के मार्मिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए संजय श्रीवास्तव ने कि विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आने वाली ट्रेनों में मुसाफिर की जगह लाशों के ढेर आते थे लगभग 33 हजार महिलाओं का अपहरण एवं 50 हजार महिलाओं का बलात्कार देश के इतिहास को कलंकित करता है।पाकिस्तान से खदेड़े गए लाखों हिंदुओं को पैदल चलकर भारत आना पड़ा, भूख प्यास से लाखों लोग मारे गए। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 1905 में बंगाल के विभाजन का भरसक प्रयास करने वाले असफल रहे। 1922 में केरल में हुए नरसंहार में एक लाख हिंदुओं को घर छोड़कर जाना पड़ा 10 हजार हिंदुओं की निर्मम हत्या की गई। धर्म के आधार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले ऐसी राष्ट्र विरोधी कांग्रेस पार्टी को देश की जनता समझ रही है जो वर्ष 2014-19 और 24 में मिलकर भी 190 सीट लाती है और कांग्रेस के लोग हमें बताते हैं कि 240 सीट के बाद भी हम हार गए। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही घटनाएं तुष्टिकरण की राजनीति को प्रदर्शित करती हैं। जेएनयू में भारत के टुकड़े- टुकड़े गैंग का समर्थन करने वाले राहुल बाबा की सोच जनता के सामने है। आज भारत देश का कोई भी अल्पसंख्यक यह नहीं कहता कि उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबके विकास सबके प्रयास के साथ देश को शक्तिशाली एवं विश्व गुरु बनाने के पथ पर अग्रसर है। आने वाली पीढ़ियां देश में हुए काले अध्याय को जाने, इस उद्देश्य को लेकर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *