भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बटालियन के जवानों को बांधी राखी

0  बहनों का स्नेह पाकर सजल हो उठे परदेशी भाइयों के नयन 

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्याओं ने रविवार को जगदलपुर स्थित पांचवी बटालियन कैंप पहुंचकर जवानों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया। महिला मोर्चा की सदस्यों ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी आरती की एवं उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन उत्सव मनाया। इस स्नेहिल वातावरण में परदेशी भाइयों के नयन सजल हो उठे।
घर से दूर नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की आंखें अपने बीच महिला मोर्चा की बहनों को पाकर नम हो उठी।महापौर सफीरा साहू ने कहा कि हमारे इन सैनिक भाइयों के कारण ही हम सुरक्षित हैं। सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए रक्षा सूत्र सैनिक भाइयों की कलाइयों में पहनाना हमारा कर्तव्य होना चाहिए। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा हर जवान नक्सल मोर्चे पर तैनात है घर से दूर है। लेकिन हम सब बहनें आप सभी के साथ खड़ी हैं। महिला मोर्चा की हमेशा सोच रही है जवान भाइयों की कलाई सूनी न रहे और उन्हें बहन की कमी महसूस न होने पाए। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी लक्ष्मी कश्यप ने एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता सिंह राणा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्का सेंगर, किरण सेन, श्वेता गुप्ता,नीलू भागवतकर, काजल वर्मा, धनमती प्रजापति, नेहा ध्रुव, स्वेता बघेल, रीमा प्रजापति, सुलमनी डहरिया, सुनीता सहगल, माधवी मंडल, परमजीत कौर, धीरज कश्यप, सुलता महाराणा सहित महिला मोर्चा की बहने एवं सैनिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *