हेलीकाप्टर से सुकमा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

जगदलपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण देव हेलीकाप्टर से सुकमा पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का सुकमा पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री देव के स्वागत में कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। महिलाएं सुकमा के सपूत और जगदलपुर की उम्मीदों की किरण किरण देव सिंह को अपने बीच खुशी से फूले नहीं समा रही थीं। महिलाओं ने किरण देव के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *