पांच लाख के इनामी नक्सली समेत 5 गिरफ्तार…

सुकमा। जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जगरगुंडा थाना क्षेत्र से 1 महिला सहित 5 नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक नक्सली पर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है। बता दें कि उईका चैतू परमिली एरिया कमेटी का सदस्य है तथा उसके सिर पर पांच लाख रुपए का इनाम है। वह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में सक्रिय था।

जानकारी के अनुसार सभी गिरफ्तार नक्सली जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। सुकमा पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों उईका चैतू (30), कुंजाम सुखलाल (35), पदाम हुंगा (24), महिला नक्सली उईका लखे (35) और पदाम सन्नू (35) को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में जिला बल, डीआरजी और 165 वाहिनी सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *