देशभर में 14 अगस्त को मनाई जाएगी विभीषिका दिवस, निकालेंगे तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा – मूणत

रायपुर। भाजपा के पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत ने तिरंगा यात्रा को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया। तिरंगा यात्रा की जानकारी देते हुए विधायक राजेश मूणत ने बताया कि पश्चिम विधानसभा में तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी। 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से यात्रा निकलेगी। आजादी के महापर्व में उत्सव के साथ मनाया जाएगा। दोपहर 4 बजे राम नगर से डेढ़ किलोमीटर का झंडा लेकर यात्रा निकलेगी। बच्चों को वेशभूषा पहनाकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। भारत माता चौक में यात्रा संपन्न होगी।

श्री मूणत ने बताया कि भारत माता चौक में आरती का कार्यक्रम किया जाएगा। 14 अगस्त को देश के विभाजन की विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान विभाजन के तथ्य से जनता को रू-ब-रू कराया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में देश के विभाजन से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूर्व सांसद रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित विधायक मौजूद रहेंगे। भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता भी शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *