लोहंडीगुड़ा मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन,विधायक सांसद हुए शामिल

0 तिरंगा यात्रा जन जन तक देश प्रेम और राष्ट्रवाद पहुंचाने का प्रयास – सांसद महेश कश्यप

0 विकसित भारत के संकल्प का जय घोष है तिरंगा यात्रा,देश के प्रति आम जनता की भागीदारी का माध्यम है ,यह अभियान – विधायक विनायक गोयल

0 सामूहिक एकता ,देश प्रेम और युवाशक्ति के जनजागरण का अभियान है – रोहित खत्री,लोहंडीगुड़ा प्रभारी तिरंगा यात्रा

जगदलपुर। सोमवार को उसरीबेड़ा भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया जो बड़ांजी- कोठीयागुड़ा- ऐरण्डवाल- बागनपाल, छिंदबहार – तारागाँव – करकापाल – गड़िया – पोरियागुड़ा से होती हुई धाराउर काली मंदीर प्रांगण पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया।इस तिरंगा यात्रा में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल और बस्तर सांसद महेश कश्यप भी सम्मिलित हुए।इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक विनायक गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशवासियों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागने तिरंगा यात्रा का आयोजन प्रत्येक मंडल में किया जा रहा है ,उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प का जय घोष है तिरंगा यात्रा,देश के प्रति ,आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने का माध्यम है ,यह अभियान। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के लिए प्रेरित करती है।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान में परस्थियों में देश के प्रत्येक नागरिक में देश के प्रति कर्तव्य का अहसास दिलाकर उन्हें देशप्रेम और राष्ट्रवाद से जोड़ने का एक विस्तृत प्रयास है तिरंगा यात्रा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को तिरंगा यात्रा निकालने और अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की।
तिरंगा यात्रा के लोहंडीगुड़ा प्रभारी और युवामोर्चा कोषाध्यक्ष रोहित खत्री ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और देश के उज्जवल भविष्य के लिए ,देश के युवाओं का सही दिशा में कदम बढ़ाना अत्यंत आवशयक है ।तिरंगा यात्रा युवा शक्ति को देशप्रेम और राष्ट्रवाद के प्रति जन जागरण का अभियान है। रोहित ने युवाओं को अधिक से अधिक इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *