लोगों में तिरंगे के प्रति प्रेम और देशभक्ति का जज्बा पैदा करने बाईक पर सवार होकर निकले मंत्री केदार कश्यप

0  देखते बन रहा था युवाओं और ग्रामीणों का उत्साह 
0 कई किमी तक बाईक चलाई मंत्री कश्यप ने 

(अर्जुन झा) जगदलपुर। अपने जोशीले विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप को आज तिरंगा लहराते हुए बाईक की सवारी करते देख ग्रामीण खुशी से फुले नहीं समा रहे थे। मंत्री केदार कश्यप के जोश को देख ग्रामीण और युवा भी जोश से लबरेज हो उठे। कारवां बढ़ता गया और भीड़ इतनी हो गई कि एक नया इतिहास बन गया।
वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में रविवार को नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के फरसागुड़ा भानपुरी मंडल में युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। वन मंत्री केदार कश्यप स्वयं बाईक चलाते हुए तिरंगा रैली में शामिल हुए। तिरंगे झंडे वाली बाईक चलाते हुए मंत्री केदार कश्यप के साथ सैकड़ों युवा दोपहिया वाहनों पर सवार युवक और बुजुर्ग तिरंगा रैली के सहचर बने। सभी वाहनों में तिरंगा लहरा रहा था। महिला जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी स्कूटी और अन्य मोपेड पर सवार होकर चल रही थीं। आंखों पर काला चश्मा लगाए वन मंत्री केदार कश्यप भारत माता के जयकारे लगवाकर रैली में शामिल लोगों और रैली के रास्ते में मिलने वाले ग्रामीणों में उत्साह का संचार कर रहे थे। मंत्री केदार कश्यप को बाईक चलाते देख भानपुरी, फरसागुड़ा, आमाबाल, देवड़ा, सोनारपाल, तारापुर आदि गांवों के ग्रामीण आश्चर्य में पड़ गए थे। इसके साथ ही गांवों में खड़े ग्रामीण भी केदार कश्यप को तिरंगा लिए देख भारत माता की जय जयकार करने लगे। कई जगहों पर तिरंगा यात्रा पर फूल भी बरसाए गए। तिरंगा
यात्रा फरसागुडा स्थित भाजपा कार्यालय से मेन रोड होती हुई भानपुरी, सिवनी चौक से आमाबाल, देवड़ा, सोनारपाल, तारापुर होती हुई पार्टी कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ऎसी तिरंगा रैली तीन दिनों तक चलेगी। कार्यकर्ता रोज रैली निकाल कर इसमें ग्रामीणों को जोड़ें और हर घर में तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें।तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंग मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, शांति कश्यप, संतोष बघेल, विजय पांडे, खितेश्वरी मंडावी, प्रवीण सांखला, खितेश मौर्य, शेख असगर, तुलसू कश्यप, राम प्रसाद मौर्य, शीबू शाह, कीर्ति पाढ़ी, रमेश दीवान सहित सैकड़ों युवा शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *