जगदलपुर में रोटरी क्लब ने शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान

0 हर व्यक्ति अपने घर तिरंगा फहराए – किरण देव

जगदलपुर। हर घर तिरंगा भारत की आजादी के 77वें वर्ष के उपलक्ष में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
रोटरी क्लब द्वारा जगदलपुर के देवांश होटल में हर घर तिरंगा अभियान की शनिवार को जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में शुरुआत की गई। रोटरी स्टोल एवं मोमेंटो देकर विधायक का सम्मान किया गया। विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि तिरंगा झंडे के साथ हमारा संबंध सदैव व्यक्तिगत की बजाय औपचारिक और संस्थागत रूप में अधिक रहा है।एक राष्ट्र के रूप में झंडे को सामूहिक तौर पर घर में लाना न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक है बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है। आने वाले समय में मेडिकल कैंप खोलने की भी बात की। रोटरी क्लब की सराहना करते हुए विधायक ने कहा आप लोगों का यह अभियान बहुत ही सराहनीय है। रोटरी क्लब अध्यक्ष विवेक सोनी ने कहा घर-घर तिरंगा अभियान सतत जारी रहेगा। कोशिश रहेगी कि हर वार्ड तक रोटरी परिवार पहुंचे एवं घर-घर तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित करे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई 2022 को देश के लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की थी। तबसे यह अभियान लगातार चलता आ रहा है। अध्यक्ष विवेक सोनी ने इस साल के अपनी कार्य योजना और आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में विधायक को अवगत कराया और कुछ बड़े प्रोजेक्ट जैसे रोटरी मेडिकल कैंप, रोटरी बिजनेस एक्सपो में उनका एवं छत्तीसगढ़ सरकार से मार्गदर्शन और सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा ने एवं आभार दिनेश कागोत ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम सोमानी, हनुमंत राव, पुष्पी अग्रवाल, कमल सेट्टी, हनीफ बर्बाटिया, सौरभ अरोरा, डॉ. मनोज थॉमस, नवीन भावसार, जितेंद्र सिंह अहलूवालिया, अयाज चामड़िया, श्रीधर मद्दी, अभिषेक मद्दी, विवेक जैन, डॉ सरिता थॉमस, बी मनिहर, अंकित गोयल, अमरदीप सिंह सोढ़ी, नितेश सिंह चौहान, मोहित गोंदी, निखिल दीवान, विवेक जैन, कुलजीत सिंह, सूर्यांश लूंकड़, सप्तगिरि सहित रोटेरियन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *