बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने राजीव भवन में ध्वजारोहण कर मनाया 64वां स्थापना दिवस

0  हसदेव अरण्य के सम्मान में किया गया पौधरोपण 

जगदलपुर। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर बस्तर जिला युवा कांग्रेस द्वारा राजीव भवन जगदलपुर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व पूर्व विधायक रेखचंद जैन तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई, कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अभिषेक डेविड के नेतृत्व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर 64वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान युकां पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी व महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और शपथ पत्र का वाचन किया किया गया। सत्य निष्ठा एवं देशसेवा, देशहित, जनकल्याण कार्यों की व युवा कांग्रेस को और मजबूत बनाने की शपथ ली गई। स्थापना दिवस के अवसर पर हसदेव अरण्य के सम्मान में कार्यक्रम के तहत बस्तर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा धरमपुरा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि युवा कांग्रेस सदैव पिछड़े लोगों की सहायता करने में तत्पर रहता है, यह सीख उन्हें संगठन से मिली है। युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस हर उस लम्हे का गवाह है, जब युवा देश की रक्षा के लिए सड़क से सदन और पिछड़ों की सहायता के लिए घरों तक पहुंचे हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक युवा राजनीतिक संगठन का हिस्सा है, जो महात्मा गांधी के विचार और राजनीतिक शक्ति की विरासत है। युवा कांग्रेस समाज में सद्भावना, समानता और न्याय और युवाओं के आत्मिक विकास और लोगों के हक की लड़ाई हमेशा लड़ती आई है। बस्तर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा हमें गर्व है कि हम युवा कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। जिस प्रकार से राहुल गांधी देश के शोषित वर्ग की आवाज हमेशा उठाते हैं, चाहे वह महिला हो, किसान हो या मजदूर हो। उनसे ही प्रेरणा लेकर युवा कांग्रेस भी देश के प्रत्येक नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और खड़ी रहेगी। युवा कांग्रेस की नींव पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी। एक कार्यकर्ता के तौर पर मुझे गर्व महसूस होता है कि जिस सेवा और समर्पण के उद्देश्य के साथ युवा कांग्रेस संगठन की स्थापना हुई थी, आज युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठां के साथ उस संकल्प को पूरा कर रहा है। युंका के कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अभिषेक डेविड ने कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी से ही प्रेरणा लेकर युवा कांग्रेस भी देश के प्रत्येक नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और खड़ी रहेगी। वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने बताया युवा कांग्रेस के 64वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रिनिवासन बीवी के नेतृत्व में आज पूरे देश में एक पेड़ भारत के भविष्य के लिए राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान चला रहा है जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेश पर जगदलपुर के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया एवं हसदेव के सम्मान में युवा कांग्रेस मैदान में के नारे लगाए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, सतपाल शर्मा, अमजद खान, जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, कविता साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, जीशान कुरैशी, जावेद खान, सूरज कश्यप, पार्षद कमलेश पाठक, गौरनाथ नाग अंजना नाग, सुखराम नाग, ललिता राव, जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, युंका अध्यक्ष अजय बिसाई, कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अभिषेक डेविड, संदीप दास, आदर्श नायक, पापिया गाइन, एस नीला, ज्ञानेश्वरी जाधव, हेमू ठाकुर, विक्रांत सिंह, महेश सिंह ठाकुर, हेमंत कश्यप, तरनजीत सिंह, रियाज खान, अंकित सिंह, संतोष सेठिया, सोमारु नाग, विक्की राव, विजय ध्रुव, संजय नाग, लव मिश्रा, नीलम कश्यप, एडविन मार्क आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *