भाजपा निकालेगी 12 अगस्त को लोहण्डीगुड़ा मण्डल में तिरंगा यात्रा, भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटे सदस्य…

0 भारतीय जनता युवा मोर्चा ने की तिरंगा यात्रा कार्ययोजना बैठक

0  तिरंगा यात्रा के लोहण्डीगुड़ा मण्डल प्रभारी रोहित खत्री,आनंद झा ने लिया मण्डल की बैठक

जगदलपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने भाजपा की रीढ़ माने जाने वाले युवा मोर्चा की टीम ने जिम्मेदारी संभाल ली है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 11,12 व 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा।

इसी कड़ी में बुधवार को उसडीबेड़ा भाजपा कार्यालय में तिरंगा कार्यक्रम मण्डल प्रभारी की उपस्थिति में भाजयुमो की कार्ययोजना बैठक संपन्न हुई। जिसमें मण्डल के पदाधिकारियों के बीच तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यक्रम प्रभारियों के द्वारा सभी मौजूद लोगों को जानकारी दिया गया। बैठक में 12 अगस्त को लोहंडीगुड़ा मंडल में तिंरगा यात्रा किया जाना तय किया गया।

जानकारी देते हुए भाजयुमो और तिरंगा यात्रा के मण्डल प्रभारी आनंद झा ने बताया कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा। आमजन में देश प्रेम की भावना जाग्रत करने भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर जिले के 11 मंडलों में तिरंगा यात्रा की शक्ल में बाइक रैली की जायेगी, जिसे भव्यता के साथ सफल बनाने की कवायद में मोर्चा की टीम जुट चुकी है। 12 अगस्त को लोहण्डीगुड़ा मण्डल में तिरंगा यात्रा संपन्न किया जायेगा। जिसको ले कर आज जिला नेतृत्व के आव्हान पर मिली जिम्मेदारी का पालन करते हुए लोहंडीगुड़ा युवा मोर्चा मण्डल की बैठक ले कर इस कार्यक्रम के विषयों पर रूपरेखा तैयार कर दिशा निर्देश दिए गए है। साथ ही सभी सदस्यों को इस कार्यक्रम हेतु जिम्मेदारी भी तय किया गया है। बैठक के दौरान पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप,मण्डल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर,जयराम दास,बसंत कश्यप, रोहित खत्री,आनंद झा,गणेश नागवंशी, मंगतू कश्यप, सावेंद्र सेठिया सहित अन्य सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *