वर्षों पुरानी कच्ची नाली को पक्का बनाने की मांग

0  नाली को लेकर महापौर से मिले राजेंद्र नगर वार्डवासी 
जगदलपुर। राजेंद्र नगर वार्ड 21 में वर्षों पुरानी कच्ची नाली को पक्का बनाने की मांग को लेकर वार्ड के नागरिकों ने भाजपा नेता लक्ष्मण झा के नेतृत्व में महापौर सफीरा साहू से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा।
लक्ष्मण झा ने बताया कि 20 वर्षों से वार्डवासियों द्वारा निरंतर मांग की जा रहा है।लेकिन आज तक नाली का निर्माण नहीं हो सका है।कच्ची नाली से पानी जमा हो रहा है। मच्छर और गंदगी से सभी परेशान हैं। नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा जन समस्या निवारण पखवाड़ा में वार्डवासी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में महापौर सफ़ीरा साहू से मिले। महापौर ने विभाग को तुरंत पक्की नाली निर्माण का आदेश दिया साथ ही वार्डवासियों को आश्वाशन दिया कि जल्द नाली का निर्माण कराया जाएगा। वार्डवासियों ने पाइप लाइन के विस्तार के लिए भी आवेदन दिया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष सिकंदर दास, अवनीश मिश्रा, शुभम गुप्ता, माधवी मंडल, रुक्मणी यादव, प्रीतम बघेल, तारा गुप्ता, आशा साहू, मनोहर, दिनेश झा सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *