क्या…बगैर परमिशन के होगी प्रदीप मिश्रा की कथा?

० प्रशासन ने नही दी अनुमति

० निगम ने दी एनओसी 

० पुलिस विभाग जुटा तैयारियों में

० राजनांदगांव के ऑडीटोरियम से होगी ऑनलाइन कथा

(बसंत शर्मा) राजनांदगांव। मध्य प्रदेश सीहोर के कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा 2 अगस्त से 8 अगस्त तक ऑनलाइन कथा वाचन का आयोजन राजनांदगांव के गौरव पथ स्थित ऑडिटोरियम से किया जा रहा है l जिसमें प्रशासन ने अब तक अनुमति नहीं दी है, लेकिन पुलिस विभाग तैयारी में जुट गया है। वहीं इस ऑनलाइन कथा के साथ-साथ ऑडिटोरियम में 750 लोगों के बैठने के लिए विशेष पास जारी किया जा रहा है। यह कथा दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे के बीच होगी। जिसका प्रचार पुलिस द्वारा अपने dsr ग्रुप में भी किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कथा वाचन प्रदीप मिश्रा द्वारा राजनांदगांव के गौरव पथ स्थित आडीटोरियम में 2 अगस्त से 8 अगस्त तक ऑनलाइन कथा की जावेगी, साथ ही 700 लोगो के बैठने के लिए पास की सुविधा जारी की जा रही है। लेकिन पास निशुल्क है या शुल्क में दिया जाएगा ऐसी कोई भी जानकारी अभी स्पष्ट नही हो पाई है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पास तीन केटेगिरी में जारी किया जा रहा है जिसमे 10 हजार, 5 हजार और 3 हजार रुपए रखा गया है। इसके साथ ही 10 से 12 यजमान भी रहेंगे, जिसके लिए 5 लाख 51 हजार रुपए एक यजमान का रखा गया है ऐसी जानकारी सूत्रों से मिल रही है।

निगम आयुक्त ने कहा, एनओसी दी गई है

इस संबंध में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि नगर निगम द्वारा बनाए गए आडीटोरियम में कथा वाचन प्रदीप मिश्रा की ऑनलाइन कथा को लेकर एनओसी मांगी गई थी। जिसमें 700 लोगो के बैठने की व्यवस्था है, एनओसी दे दी गई है। परमिशन जिला प्रशासन द्वारा देना है। जिसकी जानकारी मुझे नही है।

पुलिस विभाग जुटा तैयारियों में

प्रदीप मिश्रा द्वारा 2 अगस्त से 8 अगस्त तक ऑनलाइन कथा वाचन किया जा रहा है। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग जुट गया है, पुलिस विभाग द्वारा dsr ग्रुप में प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमे ऑनलाइन कथा के संबंध में जानकारी दी गई है। विभाग द्वारा आडीटोरियम को चारो ओर से बेरिकेटिंग कर बंद कर दिया गया है, जिससे वार्डवासियों के अलावा, 3 स्कूल, एक कॉलेज और हॉस्पिटल में आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके चलते पुलिस विभाग रुट डायवर्ट भी करने की तैयारी में जुट गया है।

सनसिटी में रुकेंगे प्रदीप मिश्रा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कथावाचक प्रदीप मिश्रा सनसिटी के कम्यूनिटी हाल में ठहरेंगे। जहा उनसे मिलने वालों की भीड़ ना हो उसे देखते हुए भी पुलिस विभाग ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। बता दे दी यहां पर डी मार्ट भी है, जहा सैकड़ो लोग रोज आना जाना करते हैं, जिससे उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आयोजन के सूत्रधार है दिनेश साहू

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरे आयोजन के सूत्रधार छुरिया निवासी दिनेश साहू है। उनके द्वारा ही राजनांदगांव के ऑडिटोरियम में ऑनलाइन कथा वाचन का आयोजन रखा गया है। सूत्र बता रहे हैं कि इसके अलावा पास की व्यस्था ही इन्ही के जिम्मे में है। जब पास एवम व्यवस्था के संबंध में उनके मोबाइल नंबर 8305922815 पर जानकारी चाही गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *