जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में लोगों की समस्याओं का हो रहा मौके पर निराकरण

0 सार्थक साबित हो रहा है नगर निगम का शिविर 
जगदलपुर। जन समस्या निवारण पखवाड़ा के दूसरे दिन आज देवांगन समाज भवन में वीर सावरकर वार्ड, भगत सिंह वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड एवं चंद्रशेखर आजाद वार्ड के लिए शिविर आयोजित किया गया था ।
जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे वार्डवासियों की कई समस्याओं का निगम प्रशासन द्वारा त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं जनमानस द्वारा श्रवण भी किया गया। जन समस्या निवारण शिविर में आज महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य भारती श्रीवास्तव, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, दयावती देवांगन, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, वार्ड पार्षद यशवंत धुव, रीना घोष, नीलम यादव, त्रिवेणी रंधारी, आयुक्त हरेश मंडावी, पूर्व पार्षद खेमसिंह देवांगन व राणा धोष उपस्थित रहे। जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है। शिविर में वार्डवासियों द्वारा गली व नाली की साफ सफाई, पेयजल पाईप लाइन लीकेज, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं रखी गईं। इन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।जिससे शिविर में पहुंचे लोग प्रसन्नता जाहिर करते शासन द्वारा आयोजित इस शिविर की सरहाना कर रहे हैं। महापौर सफीरा साहू ने बताया कि जन समस्या निवारण पखवाड़ा में जनता की समस्याओं का निराकरण त्वरित होने पर सरकार के प्रति लोगों में विश्वास और लगाव बढ़ेगा। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनता से सीधे जुड़कर उनकी मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने का कार्य किया जा रहा है। आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे लोगों के कई समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। साथ ही कई समस्याओं को सूचीबद्ध कर उन समस्याओं का भी जल्द निराकरण किया जाएगा। शासन के निर्देश अनुसार 48 वार्डों में वार्डवार शिविर लगाया जा रहा है। जिसे जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सभी प्रकरणों का सूचीबद्ध कर इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। जन समस्या निवारण पखवाड़े में लोग नल कनेक्शन, राशन कार्ड, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्ट्रीट लाइट, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, जलापूर्ति में लीकेज, साफ सफाई, टूटी फूटी नालियों के निर्माण, सड़क जैसी नता की समस्याएं आ रही हैं। 29 जुलाई को शिविर शहर के गुरु घासीदास वार्ड एवं अब्दुल कलाम वार्ड फिरंता मार्केट के पीछे सामुदायिक भवन में लगाया जाएगा। इस दौरान नगर निगम व अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *