कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ पर जैन भवन चौक दल्ली राजहरा में कार्यक्रम

दल्ली राजहरा। कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ पर मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में नगर के जैन भवन चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी एवं भाजपा सदस्यों और पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू और रिटायर्ड फौजियों द्वारा कारगिल युद्ध में अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया गया। मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि कारगिल में हमारे जवानों द्वारा पाकिस्तान से 84 दिनों तक युद्ध लड़कर फिर भारतीय चौकियों और चोटियों पर कब्जा जमाया।पाकिस्तान एक तरफ भारत के साथ शांति वार्ता की अपील करता है विश्व में दिखाना चाहता है कि वह शांति का समर्थक है और दूसरी ओर आतंकवादियों के साथ मिलकर हमेशा पीठ में खंजर घोंपने का काम करता रहा है। पाकिस्तान कारगिल के ऊंची चोटी पर अपने सैनिकों को घुसपैठियों एवं आतंकवादियों के रूप में भेजकर भारतीय सीमाओं पर घुसपैठ कर दोहरा घात कर रहा था l इसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू ने बताया कारगिल युद्ध कि शुरुआत 3 मई 1999 को हुई थी। पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठियों एवं आतंकवादियों के साथ मिलकर भारतीय क्षेत्र की कई रणनीतिक पहाड़ियों पर कब्जा जमा लिया था। इन चौकियों को मुक्त कराने के लिए भारत की ओर से ऑपरेशन विजय की शुरुआत की गई थी। 3 महीने चले युद्ध के बाद 26 जुलाई को भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान द्वारा कब्जाई गई चौकी पर फिर से कब्जा जमाया और वहां तिरंगा फहराया था। इस युद्ध में 527 भारतीय सपूतों ने भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दी थी। वही पाकिस्तान के हज़ारों सैनिक और अनगिनत आतंकवादी मारे गए थे। भारत कभी किसी देश पर जबरदस्ती हमला नहीं करता। भारत हमेशा शांतिप्रिय देश रहा है और रहेगा। लेकिन हमारे देश को बुरी नजर से देखने वालों को हम नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर दल्लीराजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेंद्र सिंह, सुरेश जायसवाल, भूपेंद्र श्रीवास, राजेश कांबले, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, रमेश गुज्जर, शंकर साहू, गिरधर सिन्हा, सुमीत जैन, हरीश बाघ, सागर गनीर, मो इमरान, रमेश जैन, मनन गुप्ता, प्रमोद कुमार, अशोक सिन्हा, सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *