अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण और प्रकृति की करें रक्षा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0 वन महोत्सव में शामिल हुए विधायक देव, रोपे गए 30 प्रजातियों के 600 पौधे
जगदलपुर। वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुए। उन्होंने पौधरोपण कर उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा करने की अपील की। इंजीनियरिंग कालेज के बाॅयज़ हास्टल परिसर में समारोह पूर्वक छह सौ पौधे तीस अलग-अलग प्रजातियों के लगाए गए। पौधरोपण करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राएं व गणमान्य नागरिक भी सहभागी बने। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति ज़िम्मेदारी से अपने जीवन में एक वृक्ष लगाए, यह आवश्यक हो गया है।पर्यावरण में हो रहे बदलाव और उससे होने वाले नुकसान को गंभीरता से समझते हुए वृक्षों की हरियाली बढ़ाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गंभीर विषय पर गहरी चिंता करते हुए समूचे देश में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भी आरंभ किया है। हम सभी को इस पुनीत काम में बढ चढ कर सहभागी बनना चाहिए और स्वयं पौधरोपण करके अन्य लोगों को भी इसके लिये प्रेरित करना चाहिए। अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिये नि:शुल्क पौधों का वितरण संबधित विभाग द्वारा महाअभियान के रूप में किया जा रहा है। अपने घर के आंगन में, खुले सुरक्षित स्थानों में पौधरोपण करें और उनकी सुरक्षा भी करें। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं ने पौधे लगाने व उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। जिला स्तरीय वन महोत्सव में सांसद महेश कश्यप ने भी पौधरोपण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, पद्मश्री धर्मपाल सैनी,भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, कलेक्टर विजय दयाराम के., जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, धरमू मंडावी, सीसीएफ आरसी दुग्गा, डीएफओ शमा फारुकी, डीएफओ उत्तम गुप्ता, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, आलोक अवस्थी, दयावती देवांगन, गोविन्द ईनाणी, अच्युत सामंत, मनी विक्रम, आशु आचार्य, अभिषेक तिवारी एवं जिला प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *