गौहत्या और गांजा तस्करी को लेकर कोटपाड़ विधायक रुपू भतरा से मिले विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता

0 गौ तस्करी, गौहत्या, गांजा तस्करी पर चर्चा हुई
जगदलपुर। बस्तर जिले से लगे ओडिशा राज्य की सीमा पर स्थित कोटपाड़ के भाजपा विधायक रुपु भतरा से विहिप बजरंग दल के पदाधिकारी सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान बस्तर से ओड़िशा ले जाए जा रहे गौ वंश को गौ हत्यारों से बचाने, गांजा तस्करों पर कार्यवाही करने जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। विधायक रुपु भतरा ने बताया कि पूर्व की सरकारों के ध्यान नहीं देने की वजह से हमारे कोटपाड़ को अन्य राज्यों में बदनामी झेलनी पड़ी है, किंतु वर्तमान सरकार सजग और सक्रिय है। गौ तस्करी, गौ हत्या, गांजा तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने विशेष योजना के तहत कार्य कर रही है।
विहिप प्रांत सदस्य प्रचार विभाग रोहन कुमार ने बताया कि बीते कुछ वर्षो में जिन गौ मांस तस्करों को पकड़ा गया है, उनके द्वारा कोटपाड़ का खालसाइ नामक स्थान का नाम बताया गया है, जहां गौ हत्या कर, गौ मांस भक्षकों तक पहुंचाया जाता है। निश्चित ही ओडिशा सरकार की कार्रवाई करना गौ तस्करों, गांजा तस्करों के खिलाफ एक बड़ा कदम साबित होगा। साथ ही बस्तर जिले के संबंधित विभाग मांसाहारी भोज्य पदार्थो की समय समय पर जांच करे। और साथ ही गौ की तस्करी रोकने विशेष टीम का गठन करे। बैठक में विहिप प्रांत सदस्य प्रचार प्रसार विभाग रोहन कुमार, जिला संयोजक घनश्याम नाग, जिला सह संयोजक मुन्ना बजरंगी, जिला सह संयोजक खिरेंद्र दास, नगर संयोजक भवानी सिंह चौहान, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख सनी रैली, नगर सह मंत्री गौरव ठाकुर, नगर प्रचार प्रसार प्रमुख सुमीत गुप्ता, नगर विद्यार्थी प्रमुख देव यादव, नगर सह विद्यार्थी प्रमुख पवन राजा, गौ सेवक राजेश सेठिया उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *