विजय वार्ड में लगी महापौर चौपाल, विधायक किरण देव भी हुए शामिल

0  सराहनीय कदम है महापौर की चौपाल: किरण देव 
0 जन समस्याओं का होगा त्वरित निवारण, विकास कार्यों में नहीं होगी कमी

जगदलपुर। नगर निगम द्वारा जन समस्याओं के मौके पर त्वरित निवारण के लिए वार्डवार महापौर चौपाल अभियान आरंभ हुआ है। अभियान के दूसरे दिन विजय वार्ड क्र. 2 में महापौर चौपाल का आयोजन श्री कृष्ण मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विशेष रूप से शामिल हुए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शिविर में आए लोगों से चर्चा की, उनकी समस्याओं से अवगत हुए और महापौर चौपाल के माध्यम से जन समस्याओं का अविलंब समाधान करने नगर निगम के अधिकारियों को कहा। श्री देव ने महापौर चौपाल अभियान की सराहना भी की। महापौर चौपाल में अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि महापौर चौपाल के माध्यम से जनता की समस्याओं की चिंता करते हुए उनको मूलभूत सुविधा देने जो कार्य निगम प्रशासन द्वारा प्रारंभ किया गया है वह बहुत ही प्रशंसनीय कदम है। यह जनता से सीधे संवाद का माध्यम है। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना महति कार्य है। नगर निगम की वर्तमान सरकार संवेदनशील है। महापौर चौपाल में जनता की जो समस्याएं सामने आ रही हैं उनका उपयुक्त समाधान किया जाए। श्री देव ने कहा कि जगदलपुर शहर के विकास को लेकर किसी प्रकार की राशि की कमी नहीं होगी। हम सब मिलकर चहुमुखी विकास कार्य करेंगे। जनता द्वारा चुनी गई सरकार जनता के बीच जाए। महापौर चौपाल के लिए महापौर की पूरी टीम साधुवाद एवं बधाई की पात्र है। महापौर सफीरा साहू एवं जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी कर्मचारी स्वयं उपस्थित होकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे हैं। महापौर चौपाल में लोगों के सैकड़ों आवेदन आ रहे हैं, जिनका समाधान भी त्वरित रूप से चौपाल में किया जा रहा है। महापौर चौपाल में वार्ड में शिविर के माध्यम से लोगों को मूलभूत सुविधा देने को लेकर चौपाल लगाई जा रही है। चौपाल प्रतिदिन वार्डवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाई जा रही है। महापौर चौपाल शहर के 48 वार्डो में लगाया जाकर वार्डो में लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, पेयजल, साफ सफाई, वृद्धावस्था पेंशन एवं अन्य पेंशन योजना, सड़क, नाली, पुलिया अन्य कार्यों का निराकरण चौपाल के माध्यम से किया जा रहा है। महापौर चौपाल में महापौर सफीरा साहू के साथ एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, योगेंद्र पांडे,भारती श्रीवास्तव, आलोक अवस्थी, नरसिंह राव, श्वेता बघेल, नेहा ध्रुव, निर्मल पाणिग्रही, पार्षद त्रिवेणी रंगारी, नीलम यादव, महेंद्र पटेल, सुरेश गुप्ता, मनोहर दत्त तिवारी, आशुतोष पाल, अभिषेक तिवारी, आशु आचार्य सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *