शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के कार्य में आया बेहतर सुधार

0  जगदलपुर में डेढ़ गुना बढ़ गया गार्बेज कलेक्शन 
0 कचरा संग्रहण में नागरिकों का मिल रहा पूरा सहयोग 
जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्ययोजना बनाकर शहर को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंकिंग के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा टीमवर्क के साथ साफ सफाई व्यवस्था का सदृढ़ किया जा रहा है ।
इस वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम शहर की साफ-सफाई एवं शहर के वार्डों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण पर विशेष कार्य कर रहा है। डोर टू डोर कचरा संग्रहण विगत वर्ष 60 प्रतिशत से 65 प्रतिशत तक हो रहा था। जिस पर निगम प्रशासन ने बेहतर कार्य करते हुए वर्तमान में डॉट टू डोर कचरा संग्रहण को 94 प्रतिशत से 98 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। सभी के अथक प्रयास से डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य में बेहतर सुधार हुआ है। वहीं विगत वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु 35 ऑटो एवं 9 ट्राइसाइकिलों के द्वारा किया जा रहा था तथा शहर के कई वार्डो में 1 आटो से 2 वार्डो को कवर किया जाता था। जिससे कई वार्डो के बहुत सारे घरों से कचरा कलेक्शन बराबर नही हो पा रहा था। शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों एवं होटलों का कचरा कलेक्शन हेतु उचित प्रबंध नहीं था। सितंबर 2023 के बाद से डोर टू डोर कलेक्शन को बेहतर करने को लेकर कार्ययोजना के साथ डोर टू डोर कचरा सलेक्शन करने की कार्रवाई में काफी सुधार हुआ। वार्ड के कुछ क्षेत्र छूट रहे हैं उस पर भी कार्य चल रहा है। वर्तमान में शहर के सभी 48 वार्डो में डोर टू डोर वाहनों, 13 ट्राइसाइकिलों और 4 ई-रिक्शा के द्वारा शहर में कचरा कलेक्शन हो रहा है। शहर के बड़े क्षेत्रफल वाले वार्डों में टिप्पर द्वारा 2 से 3 ट्रिप तक कचरा कलेक्ट किया जा रहा है। साथ ही जिस वार्ड में डोर टू डोर कचरा गाड़ी खराब हो जाती है उन वार्डों में ई-रिक्शा भेजा जाता है। जिससे कि वार्ड में कचरा संग्रहण का कार्य न रुके। डोर टू डोर कचरा संग्रहण में बेहतर कार्य योजना पर कार्य करने से शहर में डॉट टू डोर कचरा कलेक्शन में भारी सुधार हुआ है शहर के व्यवसायिक क्षेत्र मेन रोड़, पैलेस रोड़, गोलबाजार, हाई स्कूल रोड तथा अन्य क्षेत्रों के लिए प्रतिदिन शाम को टिप्पर और शहर के होटलों के लिए निगम प्रशासन ने ट्रैक्टर की व्यवस्था की है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के कारण शहर में मुक्कड़ों की संख्या काफी कम हुई है। साथ ही शहर के वार्डों में भी मुक्कड़ों की संख्या काफी कमी आई है। विधायक किरण देव के मार्गदर्शन, महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों के समन्वय से इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में सुधार हेतु कार्ययोजना के साथ प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *