जल्द जगदलपुर आएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0 मुख्यमंत्री को आरण्यक ब्राह्मण समाज का न्यौता
जगदलपुर। बस्तर गोंचा महापर्व में शामिल होने हेतु प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरानुसार 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज का प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को उनके निवास में बुधवार रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के नेतृत्व में न्यौता दिया। समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर गोंचा महापर्व 22 जून से प्रारंभ हो गया है। 15 जुलाई तक चलने वाले इस महापर्व में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथ या़त्रा (श्री गोंचा पूजा विधान) 7 जुलाई को संपन्न किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने न्यौता के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रियासत कालीन परंपरा के निर्वहन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर गोंचा महापर्व के बीच एक दिन भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए जगदलपुर आने की सहमति प्रदान की है। बस्तर गोंचा महापर्व के दौरान मुख्यमंत्री के बस्तर प्रवास की सूचना से अवगत कराया जाएगा।

किरण, केदार को भी न्योता
बस्तर की ऐतिहासिक गोंचा पर्व में शामिल होने समाज प्रतिनिधियों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप व रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा को भेंट देकर उन्हें गोंचा पर्व हेतु आमंत्रित किया। इस दौरान तीनों जनप्रतिनिधियों ने निमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने की बात कही।प्रतिनिधि मंडल में 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी, बस्तर गोंचा समिति के अध्यक्ष विवेक पाण्डे, रजनीश पाणिग्रही, वेदप्रकाश पांडे ,नरेन्द्र पाणिग्रही, दिनेश पाणिग्रही, हेमंत पांडे, ओंकार पांडे, आत्माराम जोशी, डिलेश्वर पांडे, गजेंद्र पाणिग्रही, चिंतामणि पांडे, विजय पांडे, बिम्बाधर, ईश्वर पाणिग्रही, वेणुधर पाणिग्रही, हेमंत पाणिग्रही, प्रशांत पाणिग्रही, जयप्रकाश पाढ़ी, विमल पांडे, देवकृष्ण पाणिग्रही, नुरनेश पाणिग्रही, ललित पाणिग्रही आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *