बस्तर गोंचा पर्व के के लिए सीएम साय को निमंत्रण


जगदलपुर। बस्तर में सदियों से मनाए जाते आ रहे पर्वो में से एक बस्तर गोंचा पर्व की जगदलपुर में धूम मची हुई है। बस्तर गोंचा पर्व का आयोजन 360 घर अरण्यक ब्राह्मण समाज द्वारा किया जाता है। इस साल आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वन मंत्री केदार कश्यप,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह एवं रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा को भी आमंत्रित किया गया है। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के प्रमुख बस्तर गोंचा पर्व में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को निमंत्रण देने उनके निवास पहुंचे। जहां वन मंत्री केदार कश्यप, स्थानीय विधायक किरण देव, पुरंदर मिश्रा को भी आमंत्रण दिया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय पाण्डेय भी मुख्यमंत्री निवास में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *