एक महिला समेत दो हार्डकोर नक्सली ने किया आत्मसमर्पण…

सुकमा। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है। ऐसे में आज सुकमा जिले में एकस सफलता मिली है जहां महिला समेत दो हार्डकोर नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। इन दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों जिले के कोंटा एरिया कमेटी इलाके में सक्रिय थे। जानकारी के अनुसार ये दोनों नक्सली कई घटनाओ में शामिल रहे हैं। बता दें कि महिला नक्सली पिछले 22 साल व पुरुष नक्सली पिछले 15 सालों से नक्‍सल संगठन से जुड़े थे। वहीं, अब जाकर दोनों नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष सरेंडर किया है। दोनों को पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *