खिलाड़ियों में खेल भावना का होना बहुत ही जरूरी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0  संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

0  विजेता- उपविजेता को किया पुरूस्कार वितरित 

जगदलपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शतरंज संघ द्वारा जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के रविवार को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव सिंह शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।
शतरंज प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक श्री देव ने कहा कि बस्तर में हर तरह की खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। छत्तीसगढ़ के खेल संघ उन्हें प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहे हैं, यह खुशी की बात है। संभाग स्तरीय शंतरज प्रतियोगिता में पूरे बस्तर संभाग से लगभग 400 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शंतरज प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की गई।


जिसमें विजयी सभी प्रतियोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए किरण देव ने कहा कि उप विजेता एवं समस्त खिलाड़ियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। प्रयास करते रहें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वही समापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुंटे एवं बस्तर जिला शतरंज संघ अध्यक्ष शशांक शेंडे ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान भाजपा बस्तर जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, सचिव छत्तीसगढ़ शंतरज संघ हेमंत खुंटे, अध्यक्ष बस्तर जिला शतरंज संघ शशांक शेंडे, सचिव हितेश तिवारी एवं अशोक तिवारी, आलोक दुबे के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *