कृषि कॉलेज में नए कानूनों की दी गई जानकारी…

जगदलपुर। बस्तर पुलिस द्वारा नए कानून के प्रति जन जागरुकता लाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में 24 जून को शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कुम्हरावंड में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को नवीन विधि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर लोक अधिवक्ता भावना कोटवानी एवं अभिषेक, उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा सिंह क्षत्रिय, उप पुलिस अधीक्षक सायबर गीतिका साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक दीपमाला कुर्रे एवं निरीक्षक माधुरी नायक द्वारा नए कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों और न्याय प्राप्त करने के साधनों व उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी। उन्होंने नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डीन आरएस नेताम, प्रोफेसर वीणा सिंह व एमबी तिवारी का विशेष योगदान रहा। ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *