सुरक्षित पर्यावरण के बिना जीव जगत का अस्तित्व नहीं

0 विकासार्थ विद्यार्थी ने किया ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन 
जगदलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर विभाग ने सामाजिक दायित्व के तहत ग्रीष्मकालीन 3 दिवसीय शिविर का आयोजन किया। पर्यावरण पर आधारित इस शिविर में पेड़, पौधों, जल जंगल, जमीन, इंसान और पशु पक्षियों का अस्तित्व बचाए रखने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा पर जोर दिया गया।
अखिल भारतीय विकासार्थ विद्यार्थी एसएफडी प्रमुख राहुल गौर ने बताया कि विकासार्थ विद्यार्थी, विद्यार्थी परिषद की वह गतिविधि है जिसके अंतर्गत छात्रों के बीच जाकर जल, जंगल, जमीन, जानवर, जन के उत्थान के लिए गतिविधियां और कार्यक्रम चलते हैं। पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु जागरूक करने का कार्य करते हैं। दिन ब दिन बदतर होते जा रहे पर्यावरण को बचाए रखने के लिए इस तरह के कैंपेन, कार्यक्रम, सेमिनार आयोजित करके लोगों को जागरूक किया जाता है। और पर्यावरण के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। पर्यावरण को किस तरह से सुरक्षित रखा जा सकता है, इसके सुझावों, उपायों पर भी चर्चा की जाती है। लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, लैंड पॉल्यूशन आदि के कारण पर्यावरण बुरी तरह से प्रभावित होता है। इतना ही नहीं व्यक्ति की सेहत पर भी इसके गंभीर नुकसान होते हैं।
अभाविप प्रांत एसडीडी संयोजक इंदी वर शुक्ल ने बताया कि जब तक हम अपने गांव को शहर को समाज को पशु, पक्षी को पर्यावरण को अपना नहीं समझेंगे तब तक हम पर्यावरण को नहीं बचा सकते हैं। हम सबको जल,जंगल, जमीन, जानवर को बचाने के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। भारत आधुनिकता की ओर बढ़ते हुए पेड़ों की कटाई जंगलों में पशु, पक्षियों का पलायन, विलुप्त होना आने वाले समय में विकराल संकट का रूप धारण कर सकता है। हम सबको मिलकर पर्यावरण को बचाना होगा। इस दौरान अभाविप छत्तीसगढ़ प्रदेश सहमंत्री शैलेश ध्रुव, ईश्वर, अश्विन पिल्ले, परिवेद, रोहित, प्रशांत, विकास, विक्की, करण, नीलू, कमला, समेत अभाविप के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *