उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स जाकर आईईडी ब्लास्ट में घायल महिलाओं का हालचाल जाना

0 बस्तर के सुकमा की हैं दोनों घायल महिलाएं 
0 उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की सजगता से लोग खुश 
जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में आईआईडी ब्लास्ट में घायल हुई दोनों महिलाओं से उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज रायपुर के एम्स पहुंचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। श्री शर्मा ने डॉक्टरों को उनके बेहतर इलाज के लिए कहा।
आईईडी ब्लास्ट में घायल बस्तर संभाग के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमापुरम गांव के एक घर नक्सलियों ने बंदूक के बल पर आईआईडी छुपाकर रख दिया था। जिसमें ब्लास्ट होने से दोनों महिलाएं कल घायल हो गईं थीं। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने एम्स के डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं और उनका समुचित उपचार किया जा रहा है। श्री शर्मा ने दोनों के बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए। जैसे ही यह खबर बस्तर पहुंची, लोग उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की तारीफ करने लगे। लोगों ने कहा कि हर जनप्रतिनिधि और नेता को ऐसा ही होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *