मूणत ने किया दावा, ओड़िशा में बनेगी भाजपा की सरकार…

0 भाजपा की बाइक रैली का किया नेतृत्व, जनता से संबित पात्र और जयंत कुमार सारंगी के लिए मांगे वोट

0 मूणत ने BJD पर साधा निशाना,कहा- नवीन बाबू के बोरिया बिस्तर समेटने का वक़्त करीब आ चुका है

पुरी। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री और ​बीते कई दिनों से ओड़िशा के पुरी में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्हें रोज अलग- अलग अंदाज़ में जनसंपर्क करते देखा जा रहा है। मतदान के लिए महज 3 दिनों का वक़्त बचा है, ऐसे में उन्होंने चुनाव प्रचार में अपनी ताक़त झोंक दी है।

मंगलवार को राजेश मूणत ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान वह खुद दुपहिया वाहन चलाते नज़र आए। मूणत ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली का प्रतिनिधित्व करते ुए पुरी शहर के कई हिस्सों में भ्रमण करके आम जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

राजेश मूणत ने बताया कि संपूर्ण पुरी की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से बेहद प्रसन्न हैं। भगवान जगन्नाथ के भक्तों ने तय कर लिया है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले नरेंद्र मोदी को पुनः देश की बागडोर सौंपना हैं। उन्होंने बताया कि वह आम जनता को यह भी बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही मोदी की हर गारंटी को पूरा किया गया है। ओडिशा में भी ऐसा ही होगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरी आये थे। जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। मोदी जी के रोड शो में उमड़ा यह हुजूम इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पुरीवासी हर एक बूथ पर कमल खिलाकर तीसरी बार मोदी सरकार और ओड़िसा में पहली बार भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं। मूणत ने कहा कि पुरी के लोगों को पता है कि संबित पात्रा और जयंत कुमार सारंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर गारंटी को पूरी करने में अपनी ऊर्जा लगा देंगे, क्योंकि देशभर यह जान चुकी है कि भाजपा जो कहती है,वह करती है। उन्होने बीजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि नवीन बाबू के बोरिया बिस्तर समेटने का वक़्त करीब आ चुका है। ओडिशा में कमल खिलने वाला है ज्ञात हो कि ओडिशा की पुरी में छठवे चरण के तहत 25 मई को वोटिंग होगी। यहाँ पुरी लोकसभा सीट से भाजपा के संबित पात्रा और पुरी विधानसभा सीट से जयंत कुमार सारंगी चुनाव लड़ रहे हैं। राजेश मूणत लगातार इन दोनों प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *