भगवान जगन्नाथ की धरती पर छत्तीसगढ़ के ‘देव’ की चल रही हो चुनावी लीला

0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जीत रहे हैं मतदाताओं का दिल 
0 बरगढ़ में किया मेगा रोड शो, उमड़ा जन समूह 
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर के विधायक किरण देव की अप्रतिम चुनावी लीला महाप्रभु जगन्नाथ की धरती ओडिशा में देखने को मिल रही है। किरण देव रोड शो और चुनावी सभाओं के जरिए ओड़िशा के मतदाताओं का दिल जीतने तथा भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में सफल साबित हो रहे हैं।
चुनाव के द्वितीय चरण में भाजपा के पक्ष में किरण देव ने शनिवार को बंदबहाल में लोकसभा सीट बरगढ़ के प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित एवं विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी सुरेश पुजारी के पक्ष में रोड शो किया। ऐतिहासिक रोड शो में बरगढ़ की जनता उत्साह से प्रदेश के सभी सीटों पर कमल खिलाने का उद्घोष करती नजर आई। रोड शो के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बंदबहाल में भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित एवं विधानसभा प्रत्याशी सुरेश पुजारी के पक्ष में प्रचार कर भाजपा के पक्ष में लोगों से अधिकाधिक मतदान करने की अपील की। आयोजित रोड शो में जनता का अपार प्यार दिखा । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने रोड शो में जनता से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। रोड शो के पश्चात समस्त उपस्थित देवतुल्य जनता को मोदी की गारंटी एवं सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन मॉडल की आवश्यकता के बारे में संबोधित किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने आज ओडिशा के पंचगांव में आयोजित सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर ओडिशा के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान प्रत्याशी सुरेश पुजारी, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद प्रभात सिंह देव, बस्तर संभाग से पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप एवं देवतुल्य जनता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *