बस्तर के रण में जौहर दिखाने के बाद कोरबा की जंग में कूदे महेश कश्यप

0 भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय के लिए कर रहे हैं धुआंधार प्रचार महेश 
जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे युवा आदिवासी नेता महेश कश्यप बस्तर के रण से मुक्त होने के बाद अब कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जंग में जौहर दिखा रहे हैं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के बूथों में भाजपा की स्थिति और भी मजबूत करने महेश कश्यप जमकर पसीना बहा रहे हैं।
कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडेय के लिए वोट मांगने महेश कश्यप अनेक बूथों तक दस्तक दे चुके हैं।लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा लगातार एक्टिव मोड पर नजर आ रही है। लगातार अन्य जिलों के भाजपा नेताओं को प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने हेतु कमान सौपा जा रहा है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार 3 मई को कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडेय के समर्थन में भरतपुर – सोनहत विधानसभा क्षेत्र के जनकपुर मंडल अंतर्गत सेमरहिया और पोहनिया क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर भाजपा और प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील महेश कश्यप ने की।भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेश कश्यप के भरतपुर- सोनहात विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प की ओर अग्रसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पाण्डेय के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के तेजी से विकास के लिए डबल ईंजन की सरकार बनाना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और छत्तीसगढ़ सरकार के जनहितकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच महेश कश्यप पहुं च रहे हैं। ग्राम सेमरहिया और पोहनिया में बूथों की बैठक लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों में महेश कश्यप ने ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि देश का नाम विश्व पटल पर पहुंचाने के लिए 7 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान इस बूथ की बैठक में महेश कश्यप को सुनने सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
सीतामणि में किए दर्शन
सीतामणी हरचोका में दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। आज प्रातः काल छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर जहां प्रथम बार प्रभु श्रीराम के चरण पड़े थे, मध्यप्रदेश राज्य की सीमा पर स्थित कोरिया जिले के सीतामणी हरचोका की उस धरती का दर्शन करने बस्तर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप पहुंचे।इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित बस्तर वासियों के सुख समृद्धि की कामना प्रभु से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *