कांग्रेस की गारंटी पर जनता लगा दी मुहर, भारी अंतर से बस्तर सीट जीत रहे हैं हम : शादाब

0 कांग्रेस के न्याय पत्र में सभी जाति, समुदाय के लोगों का हित : शादाब अहमद

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में हुए पहले चरण के मतदान के पश्चात बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर मीडिया संयोजक शादाब अहमद ने दावा किया है कि बस्तर सीट को कांग्रेस भारी अंतर से जीत रही है। इसके अलावा राज्य की अन्य दस लोकसभा सीटें भी कांग्रेस ही जीतेगी।
जगदलपुर में जारी एक बयान में शादाब अहमद ने कहा है कि पहले चरण के मतदान के पश्चात यह साफ प्रतीत हो रहा है कि बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस की जीत होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। शादाब ने कहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा की जुमलेबाजी से बहुत परेशान हो चुकी है। इस बार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित अन्य जनविरोधी मुद्दों के खिलाफ जनता ने अपना बहुमूल्य मतदान किया है।लगभग 1 लाख मतों से बस्तर लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी। शादाब अहमद ने कहा है कि प्रदेश की जनता अब जुमलेबाजी नहीं बदलाव चाहती है। बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदेश की जनता कांग्रेस की गारंटी पर मुहर लगाने तैयार है। चुनाव से पूर्व जनता को विभिन्न योजना का लाभ देने का वादा करने वाली भाजपा का वही वादा चुनाव पश्चात जुमला साबित हो जाता है। पर इस बार पूरा जनमानस भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाला है। इस बार प्रदेश की जनता ने अपना मन बदल लिया है जनता का उत्साह बता रहा है कि बस्तर सीट सहित पूरे छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीतेगी। मीडिया संयोजक शादाब अहमद ने आगे कहा है कि झूठे वादे कर भाजपा की सरकार बने चार माह हो चुके हैं। भाजपा अपने सभी वादों से मुकर कर जनता को सिर्फ छलने का कुत्सित कार्य किया है। देश में मोदी की गारंटी व प्रदेश में साय सरकार की गारंटी पूरी तरह से फेल हो चुकी है। भाजपा की सरकार बनते ही गरीबों के राशन पर कटौती हो रही है। कांग्रेस की सरकार थी तो 35 किलो चावल पूरे प्रदेश की जनता को दिया जा रहा था और भाजपा सिर्फ 5 किलो चावल ही जनता को दे रही है। वहीं कांग्रेस की सरकार ने राशन कार्ड धारकों को भरपूर राशन देने का कार्य किया है। एक रुपये देकर 20 किलो राशन को छीनने का कार्य साय सरकार कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के नाम से भाजपा ने प्रदेश की महिलाओं को भी नही छोड़ा। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को तीन महीने की महतारी वंदन की राशि नहीं मिली है। साथ ही 70 प्रतिशत महिलाएं अभी भी महतारी वंदन योजना से वंचित हैं। भाजपा सिर्फ और सिर्फ भाषण देना, जुमले देना, लोगों को बरगलाना आपस में लड़वाना, आदिवासी को लड़वाना, मंदिर मस्जिदो की राजनीति करना, किसानों का शोषण करना नौजवानों को बेरोजगार रखना जानती है।और यह भाजपा का असली चरित्र है। लेकिन जनता मोदी और भाजपा के चरित्र को समझ चुकी है। प्रदेश में भाजपा लोकसभा चुनाव बुरी तरह से हार रही है। शादाब अहमद ने कहा, कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जाति जनगणना, ओपीएस, नौकरी में 50 फीसदी महिला आरक्षण, किसानों के लिए स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ एमएसपी की कानूनी गारंटी, गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए, मुफ्त इलाज, श्रमिकों के लिए 25 लाख का हेल्थ कवर, डॉक्टर, टेस्ट, दवा, सर्जरी और बिना जमीन वालों को जमीन देने का वादा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *