गरीबों के चिर प्रतीक्षित सपनें को साकार करेगा भाजपा का संकल्प पत्र : विद्याशरण तिवारी

0 भाजपा का संकल्प पत्र देश को सशक्त समृद्ध बनाने की नई दिशा गढ़ेगा 

जगदलपुर। सामान नागरिक संहिता, निवेश से नौकरी, गरीबी उन्मूलन, एक देश एक चुनाव और विकसित भारत भाजपा के संकल्प पत्र के समाहित बिन्दुओं में से हैं । पूर्व में चल रही जन कल्याणकारी और विकास योजनाओं को सतत चलाने के साथ देश को सशक्त, समृद्ध बनाने की दिशा में यह संकल्प पत्र मील का पत्थर साबित होगा। उक्ताशय के विचार भारतीय जनता पार्टी बस्तर लोकसभा क्षेत्र के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र संयोजक विद्याशरण तिवारी ने व्यक्त किए।
श्री तिवारी ने कहा कि विगत दस वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे। आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनओं के सकारात्मक परिणाम देश को प्राप्त हुए। यह प्रतिबद्ध नेतृत्व की कार्य कुशलता और देश प्रथम की भावना से किए गए कार्यों को परिलक्षित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की सरकार ने भारतीयों के उन सपनों को साकार किया है, जिसकी प्रतीक्षा वह दशकों से कर रहे थे। श्री तिवारी ने कहा कि आज मोदी जी की गारंटी की विश्वसनीयता सबसे ऊपर इसलिए है कि भारत जैसे विशाल भू भाग में अपने 10 वर्षों के अल्प कार्यकाल में ही उन्होंने भारत को विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया, 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी रेखा से बाहर किया,आयुष्मान कार्ड से गरीबों के 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई, मेडिकल की सीटों और मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईटी, आईटीआई, मेडिकल कॉलेज, स्वच्छ भारत, शुद्ध पेयजल, रसोई गैस और जन धन खाता सहित अन्य जनहित की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयित किया। इसके साथ ही विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना का विकास, हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन, उड़ान योजना, स्टार्ट अप, स्टैंड अप योजना, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत के कार्यों को द्रुत गति से ज़मीन पर उतार रहे हैं हमारे प्रधानमंत्री। जिसका लाभ आम जनमानस को प्राप्त हो रहा है। विद्याशरण तिवारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने विगत दस वर्षों में राष्ट्र प्रथम की नीति पर कार्य किया। सही नीयत और पूर्ण संकल्पित होकर भारत को विश्व पटल पर मजबूत राष्ट्र के रूप में उभारने और भ्रष्टाचार रहित विकसित देश बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

तिवारी ने खोली कांग्रेस की पोल

विद्याशरण तिवारी ने भाजपा के संकल्प पत्र को व्यवहारिक और भारत की समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप दूरगामी परिणाम मूलक करार देते हुए विपक्षी दलों की घोषणाओं पर प्रहार किया है। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों की चुनावी घोषणाओं को अव्यवहारिक और गुमराह करने वाला करार दिया है। श्री तिवारी ने विपक्ष की घोषणाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सवाल किया कि क्यों राज्यों में चल रही उनकी सरकारों में उन योजनाओं को लागू नहीं किया गया है, जिनका जिक्र उन्होंने अपने घोषणा पत्र में किया है? साथ ही जितनी राशि की वे घोषणा कर रहे हैं, उसकी पूर्ति कहां से होगी साथ ही अन्य विकास योजनाओं का धन कहां से आएगा इस पर भी उन्हें अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इन दलों में प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने लगभग 55 वर्षों तक इस देश में शासन किया तब यह योजनाएं कहां थी। अब भी उनकी कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में सरकारें है, वहां यह क्यों नहीं लागू हो रही हैं। विद्याशरण तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस वोट हथियाने के लिए झूठी घोषणाएं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *