भाजयुमो ने नमो जन चौपाल लगाकर युवाओं से किया संवाद…

0  बस्तर की युवा आवाज महेश कश्यप को संसद में भेजें : उपकार चंद्राकर 

0 राष्ट्र के समग्र विकास के लिए मोदी जरूरी: अविनाश

नगरनार। भारतीय जनता युवा मोर्चा लोकसभा चुनाव में युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करने नमो युवा जन चौपाल का आयोजन कर रहा है।
भाजयुमो द्वारा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल के ग्राम कलचा, नानगुर मंडल में मावलीगुड़ा, चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के तोकापाल मंडल के छापर भानपुरी, लोहंडीगुड़ा मंडल में ग्राम खोटियागुड़ा में नमो जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांवों के युवाओं को केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने प्रेरित किया गया। नमो युवा जन चौपाल कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव देश की दशा व दिशा निर्धारित करने वाला चुनाव है। जिसमें युवाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दस साल में देश की उन्नति के लिए ठोस कार्य हुये हैं। गरीब व आमजन को केंद्र की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। लगातार तीसरी बार केंद्र में फिर मोदी सरकार स्थापित हो, इसके लिए युवाओं का साथ व सहयोग आवश्यक है। बस्तर की युवा आवाज महेश कश्यप को दिल्ली की संसद में पहुंचाने के लिए युवा आगे आएं।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि बीते दस साल में मोदी सरकार के बड़े निर्णयों व कार्यो का असर समूचे देश में दिखाई दे रहा है। विश्व के मानचित्र में भारत का गौरव बढा़ है। राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से सतत कार्य करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास की ऊचाईयों को छुए, इसके लिए तीसरी बार हम सभी को केंद्र में मोदी सरकार को स्थापित करना है। इस दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, सतीश सेठिया, प्रदेश मंत्री जयराम दास, प्रदेश सह प्रमुख लक्ष्मण झा, जिला महामंत्री मनोज पटेल, बसंत कश्यप, अभिषेक तिवारी, गणेश नागवंशी, विकास पात्रों , रूपेश समरथ, सावेंद्र सेठिया, शिवनंद पेगड़, महीश सेठिया,भरत कश्यप, निलाम्बर सेठिया, पीलूराम सेठिया, तुलसी सेठिया सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सरपंच, जनपद सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *