बिहार में 9 वीं बार नीतीश कुमार की सरकार…

0 भाजपा के दो डिप्टी सीएम

0 विपक्षी दलों को करारा झटका

नई दिल्ली। बिहार में जनता दल यूनाइटेड नेता नीतीश कुमार ने आज शाम 9 वीं बार कमान सम्हाल कर देश में एक नया इतिहास रच दिया। नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं।

बिहार से राष्ट्रीय राजनीति में विपक्ष को एक बार फिर करारा झटका लगा है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए साथ आने और एक दूसरे को गले लगाने आतुर इंडिया नाम के नए गठबंधन में मिलन के साथ जुदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। तगड़ी शुरुआत इंडिया गठबंधन के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार गिराकर और भाजपा के साथ फिर से सरकार बनाकर कर दी है। नीतीश कुमार नेआज पूर्वान्ह राज्यपाल को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। बिहार में उनके ही नेतृत्व में भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन हो गया। नई सरकार को हम नेता जीतनराम मांझी ने भी अपना समर्थन दिया है। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल रहे। भाजपा ने पिछड़े समाज से आने वाले सम्राट चौधरी और भूमिहार नेता विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनाया है। बिहार में सामने आई सियासी उठापटक ने राष्ट्रीय राजनीति में खलबली मचा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुट मुकाबले के लिए लामबंद हो रहे विपक्ष को गहरा आघात लगा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन की औपचारिक घोषणा की। शाम पांच बजे हुए शपथ समारोह में नीतीश कुमार के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं। उप मुख्यमंत्री1. सम्राट चौधरी (भाजपा) 2. विजय सिन्हा (भाजपा), मंत्री- 3. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा), 4, विजेंद्र प्रसाद (जदयू) 5. श्रवण कुमार (जदयू), 6. विजय कुमार चौधरी (जदयू), 7. संतोष कुमार सुमन (हम), 8. सुमित सिंह (निर्दलीय) शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम को बधाई देते हुए ट्वीट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *