विष्णुदेव मंत्रिमंडल में कामकाज का बंटवारा…

0 साव को लोक निर्माण, विजय शर्मा को गृह, चौधरी को वित्त

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रियों के बीच कामकाज का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने आज केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सामान्य प्रशासन, खनिज, जनसम्पर्क, परिवहन और आबकारी विभाग स्वयं देखेंगे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा गृह विभाग के साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी देखेंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग, पीएचई, विधि और नगरीय प्रशासन विभाग सम्हालेंगे।बृजमोहन अग्रवाल को उच्च तथा स्कूली शिक्षा के साथ पर्यटन विभाग सौंपा गया है। ओपी चौधरी को वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रामविचार नेताम को आदिम जाति कल्याण, दयालदास बघेल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, केदार कश्यप को वन व जल संसाधन, लखनलाल देवांगन को वाणिज्य एवं उद्योग, श्यामबिहारी जायसवाल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लक्ष्मी रजवाड़े को महिला बाल विकास, टंकराम वर्मा को खेल और युवा कल्याण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *