किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में किरण सिंह देव को तत्काल प्रभाव से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, निवृतमान अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव आज रात 8.50 बजे दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *