आदिवासी नेता नंदकुमार साय का कांग्रेस से 8 महीने में मोहभंग

रायपुर। वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। श्री साय कुछ महीने पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने के तत्काल बाद उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था। वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने इसी साल 30 अप्रैल को भाजपा से इस्तीफा देकर 1 मई को कांग्रेस प्रवेश किया था। उनके कांग्रेस प्रवेश के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, तत्कालीन मंत्री मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया, प्रेम साय सिंह टेकाम सहित बड़े नेता नंदकुमार साय के स्वागत में मौजूद थे।

विदित है कि नंदकुमार साय भाजपा की स्थापना के समय से भाजपा के सदस्य रहे। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद उन्हें प्रथम नेता प्रतिपक्ष बनने का अवसर मिला। भाजपा की ओर से वे सांसद भी रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पहली एनडीए सरकार में नंदकुमार साय को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के तौर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। उस समय छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केंद्र की मोदी सरकार में राज्यमंत्री थे। जब नंदकुमार साय ने अचानक भाजपा को अपना इस्तीफा भेज दिया था तब भाजपा प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *