रामलला के ननिहाल में विष्णु का अभिषेक…

 

0 मुख्यमंत्री साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा ने ली शपथ

0 मोदी, शाह, योगी, माथुर सहित दिग्गज नेता बने साक्षी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विधि पूर्वक शपथ ली।

शपथ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री तथा दोनों उप मुख्यमंत्रियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अन्य दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे। शपथ समारोह में कुल तीन लोगों को शपथ दिलाई गई। मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ समारोह में अपार भीड़ उमड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *