डॉ. रमन स्पीकर, डिप्टी सीएम होंगे साव और विजय शर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में श्री साय को सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला लिया गया है। डॉ. रमन सिंह अगले स्पीकर होंगे। जबकि इस बार भाजपा सरकार में दो उप मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री होंगे। अरुण साव ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भाजपा को जुझारू नेतृत्व दिया है तो विजय शर्मा ने मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के जरिए कांग्रेस सरकार की चूलें हिला कर रख दीं। विजय शर्मा ने कांग्रेस सरकार के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर को कवर्धा के चुनाव मैदान में धूल चटाई तो अरुण साव ने लोरमी में जीत हासिल की। भाजपा ने उनके संगठन नेतृत्व में सबसे बड़ी सफलता दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *