भाजपा पार्षद बोले, महापौर इस्तीफा दें…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल की आवश्यक बैठक नगर निगम मुख्यालय में आहूत की गई। बैठक मे सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली प्रचंड मतों से जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में कहा गया कि रायपुर शहर की चारों विधानसभा और शहर के 70 वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत यह प्रमाणित करती है कि शहर की जनता वर्तमान महापौर की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट है। अतः नैतिकता के आधार पर महापौर को इस्तीफा दे देना चाहिए। सत्तापक्ष के पार्षदों के वार्ड में भी भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों की जीत भारी बहुमत से हुई है। इससे स्पष्ट है कि सत्तापक्ष के पार्षद महापौर की कार्यप्रणाली के कारण अपने वार्ड में भी जीत नहीं दिला पाये।

महापौर जनता के द्वारा न चुनकर अपने पार्षदों के द्वारा चुने गये हैं। पार्टी की आंतरिक व्यवस्था के तहत एजाज ढेबर महापौर प्रत्याशी थे, जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा, उसी प्रकार महापौर एजाज ढेबर को भी रायपुर कलेक्टर को इस्तीफा सौंप देना चाहिए।

भाजपा पार्षद दल ने महापौर पर आरोप लगाया कि पिछले चार वर्ष में शहर की जनता को न पेयजल उपलब्ध करा पाये, न ही चलने को सड़क उपलब्ध करा पाये। गरीबों को आवास दिलाने में महापौर असफल रहे। विद्युत की व्यवस्था चौपट हो गई है। लाखों के स्मार्ट पोल डंप पड़े हैं। सफाई व्यवस्था ठपप है , करोड़ों के डस्टबीन धूल खाते पड़े हैं। शहर मेंअवैध कब्जों की भरमार है। आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। मांस मटन की दुकानें बिना अनुमति के रहवासी क्षेत्रों में खोली गई हैं ।रायपुर शहर के 70 वार्डों में विकास कार्य का अता पता नहीं है। केवल घोषणाएं हुई हैं। भूमि पूजन हुआ है। लेकिन नगर निगम को राज्य की कांग्रेस सरकार से राशि नहीं मिली। पिछले 4 सालों में कांग्रेसी महापौर अपनी ही सरकार से विकास कार्य के लिए राशि नहीं ला पाये। कुल मिलाकर महापौर प्रत्येक क्षेत्र में जनता की समस्याओं का निराकरण करने में असफल रहे हैं। जिस पर राजधानी की जनता ने भी मुहर लगाते हुए रायपुर शहर की चारों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाया है। अब शहर की सत्ता से महापौर एजाज ढेबर के इस्तीफे की मांग भाजपा पार्षद दल ने की है। संगठन के निर्णय अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर रणनीति निर्धारित की जाएगी

बैठक में मनोज वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष, मृत्युजंय दुबे, सूर्यकांत राठौड़, डॉ.प्रमोद साहू, श्रीमती सीमा संतोष साहू, श्रीमती कामिनी पुरूषोतम देवांगन, श्रीमती सरिता वर्मा, नारद कौशल, श्रीमती सुशीला धीवर, श्रीमती विश्वदिनी पांडेय, डॉ.सीमा कंदोई, रोहित साहू, भोला साहू, विनोद अग्रवाल, श्रीमती गोदावरी गज्जू साहू, रवि धुव्र, श्रीमती सावित्री जयमोहन साहू, अमर बंसल, श्रीमती टेसू नंदकिशोर साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *