दोबारा सरकार बना रही है कांग्रेस- नितिन भंसाली

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली ने 75 पार का नारा दोहराते हुए पुनः प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने उत्तर विधानसभा के शहीद स्मारक स्कूल परिसर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 22 में वोट दिया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा बढ़ा है। हम 2018 के मुकाबले 2023 में और मजबूत हुए हैं। इस बार कांग्रेस 75 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *