कांग्रेस की सरकार निश्चित रूप से बननी है – राजीव शुक्ला

0 नहीं चलने वाला भाजपा का दुष्प्रचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। 17 नवंबर को अंतिम चरण का मतदान होना है। पहले चरण में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और दूसरे चरण में इससे भी ज्यादा मजबूत स्थिति रहेगी, ऐसी खबर और रिपोर्ट आ रही हैं। यहां छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार निश्चित रूप से बननी है और मजबूती से बनेगी। भाजपा का जो दुष्प्रचार चल रहा है, जो न कर्नाटक में चला न ही हिमाचल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु कहीं भी नहीं चला। आपने देखा होगा कि वहां के मतदाता ने विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दों के आधार पर वोट दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास छत्तीसगढ़ में कुछ बचा ही नहीं हैं, भाजपा राज्य में एक नेता का चेहरा भी नहीं दिखा पा रही है तो मोदी जी का चेहरा लगा दिया। मोदी क्या मुख्यमंत्री के चेहरा हैं? क्या मोदी मुख्यमंत्री बनने आ रहे है? चुनाव में वोट मांग रहे हैं तो राज्य में किसी नेता के नाम से मांगना चाहिये। राज्य के किसी नेता को सामने लाना चाहिए।भाजपा जो गारंटी दे रही है, उस गारंटी को पूरा कौन करेगा? भाजपा मोदी का चेहरा दिखाकर वोट लेना चाहती है। भाजपा ने मोदी का चेहरा हिमाचल और कर्नाटक में दिखाया। दोनों जगह बुरी तरह से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। पिछले समय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता के सामने दिखाया, भाजपा को वहां भी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा का काम ही जनता को बरगलाना है। मोदी जी का रिकार्ड है। आज तक कभी वादा पूरा नहीं किया है। 2014 के जो प्रमुख वादे हैं, उसमें से पहला वादा जो 2 करोड़ नौकरी हर साल देंगे, बोले थे तो साढ़े 9 साल में 19 करोड़ नौकरी होती है उसमें से 19 लाख नौकरियां भी नहीं मिली। दूसरा वादा 30 रुपए में डीजल और 40 रुपए में पेट्रोल बेंचेंगे, बोले थे। विश्व बाजार में कीमत आधे से नीच गिर गयी। भारत को सस्ता तेल मिला। सब जगह से। रूस से भी सस्ता तेल मिला। उसके बावजूद पेट्रोल डीजल 100 रुपए के पार चला गया। लाल किला से मोदी ने जो वादा किया था कि 2022 तक एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जिसका घर पक्का नहीं होगा और उसकी छत सीमेंट की नहीं होगा, यह भी पूरा नहीं हुआ। एक सिर के बदले 10 सिर लायेंगे वो भी वादा पूरा नहीं किया। कहा था कि 15-15 लाख हर एक के खाते में आयेंगे, वो भी नहीं आया। मोदी के वादों को अमित शाह ने ही जुमला घोषित कर दिया है, चुनाव में बोले जाते हैं। अर्थात जानबूझकर झूठ बोला गया। कहा था कि 100 दिन में महंगाई कम होगी जो आज 75 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा है। इतनी महंगाई किसी भी सरकार में नहीं हुई, जो भाजपा के सरकार में महंगाई बढ़ी। 2022 में किसानों की आय दुगुनी हो जायेगी, बोले थे। नहीं हुआ, उल्टे लागत तीन गुना हो गयी। खाद की कीमत दुगुनी हो गयी। 2013 में भाजपा ने वादा किया था 2100 रु. में धान खरीदेंगे।नहीं खरीदा और 300 बोनस देंगे बोले थे, नहीं दिया। 2018 में छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार कांग्रेस की सरकार ने 2640 रु. प्रति क्विंटल में धान खरीदा और केन्द्र सरकार से कोई भी मदद नहीं मिलती, यह स्पष्ट हैं। जहां विपक्ष की सरकार है, वहां कोई मदद नहीं करते। सौतेला व्यवहार करते हैं। अब कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में 3100 रुपये में धान खरीदेंगे। रमन सिंह की 15 साल सरकार थी, तब क्यों नहीं खरीदे? भाजपा का इतिहास है कि इनकी कोई भी गारंटी पूरी नहीं होती है। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की बात कही गयी थी स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट में सी 2 फार्मुले पर लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देना था जो आज तक लागू नहीं हुआ। 2014 में बुलेट ट्रेन की घोषणा की थी नहीं बना। भाजपा की मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। यह ऐतिहासिक तथ्य है कि मोदी के वादे कभी पूरे नहीं हुये और अब ये छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी बता रहे है ये कैसे पूरी करेंगे?

उन्होंने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। भाजपा की गारंटी झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस जो वादा करती है वो पूरा करती है। पिछले बार जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी और शपथ लेते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों का कर्जा माफ किया। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों से वादा था ओल्ड पेशन स्कीम लागू करेंगे, हमने लागू किया। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सब जगह लागू है। जो-जो वादा कांग्रेस करती है उसको पूरा करती है। गांव की अर्थव्यस्था मनरेगा का काम शुरू हुआ कांग्रेस की सरकार में। कांग्रेस के घोषणा पत्र में 200 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ प्रदेश के लगभग 50 लाख परिवारों को मिलेगा। सभी प्रकार की शिक्षा केजी से लेकर पीजी तक सभी वर्ग के लिये निःशुल्क करने का वादा किया है। इससे प्रदेश के हर वर्ग के लोगों का शिक्षा पर होने वाला खर्च बचेगा। अभी तक गरीबी रेखा के नीचे के लोगो को 5 लाख तक मुफ्त इलाज मिलता था तथा अन्य वर्ग के 50 हजार तक इलाज की सुविधा थी। कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबी रेखा के नीचे वालों को 10 लाख तक तथा अन्य सभी वर्ग के लोगों को 5 लाख तक इलाज की मुफ्त सुविधा दी जायेगी। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा प्रदेश होगा जहां मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा आईटीआई की शिक्षा भी मुफ्त होगी। भाजपा की मोदी की गारंटी एक भी वादा पूरा नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *