कांग्रेस विधायक चिंतामणी भाजपा में शामिल…

0 भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने किया स्वागत 

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन प्रभारी ओम माथुर तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में आज कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज ने भाजपा का दामन थाम लिया। माता राज मोहिनी भवन अंबिकापुर में आयोजित भाजपा की परिवर्तन महा संकल्प रैली के कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने भाजपा का दुपट्टा ओढ़ाकर कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज का स्वागत किया तथा उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर भाजपा में उनके आगमन पर  खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि संत गहरा गुरूजी को साक्षी मानकर ये कहता हूँ कि पार्टी में उनके सम्मान में कोई कमी नहीं होगी, उनके आने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। मैंने उनसे वादा किया था कि दिल्ली से मैं खुद उन्हें भाजपा में ज्वाइन कराने सरगुजा आऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *