आप प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बीजेपी पर बोला हमला…

0 बीजेपी की वॉल पेंटिंग मिटा रहे निगम कर्मियों की पिटाई मामला

0 दुर्ग में निगम कर्मचारियों की पिटाई पर ‘आप’ का बयान

0 निगमकर्मियों की पिटाई निंदनीय- विजय झा

रायपुर। दुर्ग जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा वॉल पेंटिंग कर रहे निगम कर्मचारियों की पिटाई की घटना पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का पालन कर रहे कर्मचारियों की पिटाई निंदनीय है। निर्वाचन आयोग को सामने आकर भारतीय जनता पार्टी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे प्रदेशवासियों में निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता बरकरार रहे।

विजय झा ने कर्मचारियों पर हमला अलोकतांत्रिक करार देते हुए कहा कि आचार संहिता के दौरान सभी राजनीतिक प्रचार के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर निकाले जा रहे हैं। साथ ही स्लोगन भी मिटाए जा रहे हैं। निगम कर्मचारी ओवर ब्रिज के पास शासकीय कार्य कर रहे थे। उनके साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की। यह सीधे-सीधे शासकीय कार्य में बाधा है। इस तरह की गुंडागर्दी प्रदेश में नहीं चलेगी। मामले को संज्ञान में लेकर निर्वाचन आयोग को भारतीय जनता पार्टी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

विजय झा ने कहा कि निगम कर्मचारी निष्पक्ष रूप से सभी पार्टियों का पोस्टर बैनर और वॉल पेंटिंग उतार रहे हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के लोग उनसे झगड़ा कर मारपीट कर रहे हैं। निगमकर्मियों पर हमले से बीजेपी की मानसिकता उजागर हो गई है। जनमत की जानकारी मिलने से बीजेपी बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन ही डर के साये में काम करने को मजबूर हैं। उन्हें भी सुरक्षा चाहिए, प्रदेशवासियों का क्या हाल होगा। इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *