65 सीटों पर नाम तय, 25 सीटें अटकीं, कांग्रेस नेता दिल्ली रवाना…

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस चुनाव कमेटी की बैठक के बाद वरिष्ठ नेता एक साथ विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दिल्ली रवाना हुए हैं। आज चुनाव कमेटी की बैठक में कांग्रेस प्रत्याशियों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में हर विधानसभा से एक नाम तय करने मंथन किया गया।

प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज दोपहर मुख्यमंत्री निवास में आरंभ हुई। बैठक में सभी 90 सीटों पर एक नाम पर चर्चा की कई। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अब तक 65 सीटों पर एक- एक नाम तय हो गए हैं। शेष 25 सीटों पर एकराय अभी नहीं बन सकी है। दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पूर्व हुई यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा था कि 10 अक्टूबर के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। इसलिए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उम्मीदवार चयन को लेकर यह अंतिम बैठक हो सकती है। अब तक कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की आधा दर्जन बैठकें हो चुकी हैं। बैठक में सभी आवेदनों पर विचार किया गया। 2 हजार से ज्यादा दावेदारों के आवेदनों की छानबीन के बाद लगभग 300 दावेदारों की एक सूची तैयार की गई थी, जिसमें 40 सीटों पर एक – एक नाम तय किए गए थे। इसके बाद भी बैठकों का दौर जारी रहा। अब तक 65 सीटों पर एक -एक नाम तय हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *