संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा का टॉर्च की रोशनी में विकास खोजने का अनोखा प्रदर्शन…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अनोखा प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार की शाम 6 बजे से भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में टॉर्च लेकर विकास खोजने निकले और कांग्रेस सरकार के विकास विरोधी गतिविधियों की पोल खोलते हुए उत्तर विधानसभा के शंकर नगर, भगत सिंह चौक, केनाल रोड, कटोरा तालाब, तेलीबांधा, सिविल लाइन, पंडरी आदि क्षेत्रों में टॉर्च लेकर कांग्रेस सरका की विकास की पोल खोलते विकास ढूंढते रहे पर भाजपा नेताओं को विकास का एक नया काम नहीं मिला। टॉर्च की रोशनी में कहीं गड्ढे दिखे तो कहीं बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और अपना विरोध दर्ज कराया साथ ही जनता को भी विकास विरोधी कांग्रेस के कारनामों से अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री के काफिले के सामने की नारेबाज़ी

भाजपा कार्यकर्ताओ के प्रदर्शन के दौरान जब भाजपा कार्यकर्ता भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में टॉर्च लेकर विकास ढूंढते केनाल रोड से कटोरतालाब पहुंचे तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काफिला निकल रहा था और भाजपा कार्यकर्ताओं ने टॉर्च लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले के सामने टॉर्च दिखा कर प्रदर्शन कर दिया जमकर नारेबाजी भी की और मुख्यमंत्री से विकास का पता पूछा 5 वर्षों में कहां और कितना विकास हुआ हिसाब मांगते हुए राजधानी से दोहरा व्यवहार करने का आरोप भी लगाया।

भाजपा नेता सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा की राजधानी रायपुर में बीते 5 वर्षों में एक नया विकास का काम नहीं हुआ और नहीं विकास का कोई काम होते नजर आया इस लिए हम आज टॉर्च लेकर निकले कहीं कोई विकास का काम राजधानी के अनुरूप नजर आए परंतु यह दुर्भाग्य ही हैं की राजधानी में कांग्रेस के राज में विकास का अकाल हैं विकास का सूखा हैं रायपुर वासियों को विकास से दूर करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया हैं। भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा की कांग्रेस का कोई भी नेता जनप्रतिनिधि विधायक मंत्री चुनौती स्वीकारे और राजधानी की जनता को एक विकास का काम आकार दिखाने का साहस करे। उन्होंने कहा जब राजधानी में विकास नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश का अंदाजा लगाया जा सकता हैं, विकास विरोधी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को विकास के नाम पर ना सिर्फ छला हैं बल्कि पीछे ढकलने का काम किया हैं। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में जितने भी विकास के काम हुए हैं सब भाजपा सरकार की देन हैं कांग्रेस ने क्या नया काम किया? उत्तर विधानसभा की ही बात कर लें तो केनाल रोड, एक्सप्रेस वे, जिला अस्पताल, मोआ अंडर ब्रिज, ओवर ब्रिज, वाल्टर लाइन अंडर ब्रिज, गौरव पथ, तेलीबांधा तालाब, कटोरा तालाब, तेलीबांधा तालाब में हमारी आन बान शान भारतीय ध्वज फहराया, ऑक्सीजन, शहीद स्मारक भवन, मल्टीलेवल पार्किंग जैसे अनेक विकास के कार्य भाजपा शासन में हुए ऐसा एक विकास कांग्रेस दिखा दे जो 5 वर्षों में हुए हो या कोई प्रयास हुआ हो।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक, अनूप खेलकर, संतोष साहू, रोहित साहू, संजय कश्यप, विपिन पटेल, राजेश गुप्ता, सुधीर चौबे, बबलू वर्मा, दिलीप धनकर, शकील हुसैन, मोनू साहू, बाबा खान, डी आर पारधी, शेख उमेर,रामदास मानिकपुरी, शिव सोनपिपरे, गणेश निर्मलकर, मोनू चौधरी, विजय चौबे,राजू पंडित, उज्ज्वल यादव, शबाज खान, विशाल बाघ, शानू टांडी,शेखर महानंद, मोनू सलूजा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *