नफरत फैलाने का दायित्व सौपा है आरएसएस ने मोदी को – राहुल गांधी

शाजपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शाजापुर में कहा कि नरेंद्र मोदी ओबीसी की सरकार नहीं चलाते। उनका काम ध्यान इधर-उधर करने का है, नफरत और हिंसा फैलाने का है। यह काम उन्हें आरएसएस ने सौंपा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकला में भीड़ भरी आमसभा को सम्बोध‍ित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्व‍िजय सिंह सहित कई पूर्व मंत्री और प्रदेश के पदाधिकारी इस जनसभा में उपस्थ‍ित थे। राहुल गॉंधी ने कहा कि कहा कि ये विचारधारा की लड़ाई है। हमारी विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस है और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस। एक तरफ गांधी जी और दूसरी तरफ गोड़से। एक तरफ नफरत और एक तरफ मोहब्बत है। यह लोग जहां जाते हैं, वहां नफरत फैलाते हैं। मध्य प्रदेश में किसान, युवा इनसे नफरत करने लगा है।

यह भी पढ़े :- जरुरत के ‎हिसाब से घर बनाने, सरकार दे रही पैसे : PM मोदी

इन लोगों ने जो जनता के साथ किया, वह अब जनता उनके साथ कर रही है। इस वजह से हमने यह सात जन आक्रोश यात्राएं मध्य प्रदेश में निकाली हैं। इससे पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले थे। मध्य प्रदेश में लगभग 370 किमी हमारी यात्रा चली थी। किसानों, युवाओं, माता-बहनों से मिले। मुझे सिर्फ दो-तीन बातें कही। मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का एपिसेंटर है। जितना भ्रष्टाचार बीजेपी के लोगों ने मध्य प्रदेश में किया है, पूरे देश में नहीं किया है। बच्चों के फंड्स, मिड-डे मील के फंड्स, स्कूल यूनीफॉर्म के फंड्स चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में बीजेपी ने पैसा चोरी किया। व्यापमं स्कैम को आप सब जानते हैं। एक करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया। सीट्स बेची जाती है। पेपर लीक किए जाते हैं। यह इनका राज है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *