उत्सवों की धरती बस्तर में हर उत्सव हम सब का है- मलकीत

0 कांग्रेस महासचिव गैदू ने दी अनंत चतुर्दशी व ईद की बधाई

जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव (संगठन व प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने प्रदेश तथा बस्तर के नागरिकों को अनंत चतुर्दशी और ईद मिलादुन्नबी की बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ शांति, सौहार्द, भाईचारे, परस्पर विश्वास और प्रेम का टापू है। हमारे बस्तर में तो प्रेम की इंद्रावती बहती है। हम सभी समाज के लोगों की एक ही संस्कृति है। बस्तरिया संस्कृति। हमारा एक ही धर्म है इंसानियत। हम बस्तर के लोग तो जानवर तक से प्रेम करते हैं। यही संस्कृति हमें सारी मानव सभ्यता के बीच विशिष्टता प्रदान करती है। जल जंगल जमीन को अपना आराध्य मानने वाले बस्तर में कभी कोई पराया नहीं होता। यहां सब एक समान हैं। हमारे बस्तर सांसद और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज इसी बस्तरिया संस्कृति के अनुरूप बस्तर विकास के लिए राजनीतिक विरोधी विचारधारा के नेताओं से समन्वय स्थापित कर बस्तर के प्रेम की धारा को आगे बढ़ा रहे हैं। हर बस्तरिया का एक ही कर्म है, बस्तर का विकास। इसके लिए पहली जरूरत यह है कि हम सब मिलकर बस्तर विकास का दीप जलाए रखें। एक बस्तर, नेक बस्तरियों का प्रतीक बना रहे, इसके लिए सब मिलकर त्यौहार मनाएं। उत्सवों की धरती पर हर उत्सव हम सबका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *