आम आदमी पार्टी प्रभारी संजीव झा ने सभी उम्मीदवारों से किया वन टू वन चर्चा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 16 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का दौरा प्रस्तावित है।

इससे पहले आज मंगलवार को AAP पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच चुके हैं। ‘आप’ (AAP) द्वारा जारी बयान के अनुसार उन्होंने पार्टी द्वारा घोषित विधानसभा चुनाव के 10 उम्मीदवारों के साथ बैठक किया।

आम आादमी पार्टी (AAP) द्वारा घोषित 10 विधानसभा उम्मीदवारों के साथ वन टू वन बैठक में संजीव झा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन और विवेचना किया। बैठक में AAP पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई। आप के अनुसार इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल या कहें ग्राउंड लेवल पर पार्टी द्वारा किए जा कार्यों की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं को चुनावी विजयी मंत्र भी दिया।

यह भी पढ़े :- परिवर्तन यात्रा : दंतेवाड़ा में गरजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *