मोदी सरकार पर रेलवे को निजी हाथों में सौंपने का कांग्रेस ने लगाया आरोप…

रायपुर। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधा कहा कि, तीज त्यौहार के समय बिना वजह बताएं ट्रेनें कैंसल किया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा ताकि मोदी जी अपने मित्र अडानी को रेलवे को सौंप सकें। कई यात्री ट्रेन को गंतव्य के आधी मंजिल पर ही रद्द कर दी जा रही है। यह तो क्रूरता की पराकाष्ठा है।

वहीं 2020 में 32 हजार 757 ट्रेनें निरस्त की गई, 2021 में 32 हजार 151ट्रेनें निरस्त की गई। 2022 में 2 हजार 474 ट्रेनें निरस्त की गई
2023 में अप्रैल तक 208 ट्रेनें निरस्त की गई, और वर्तमान में अगस्त में 24 ट्रेनों को निरस्त की किया गया।

यह भी पढ़े :- 12 सितंबर से भाजपा निकलेगी परिवर्तन यात्रा- साव

कोयले के लिए लगातार छत्तीसगढ़ की यात्री ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है यह सब रेलवे को अडानी को बेचने की साजिश है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जो सांसद भी है आज तक मोदी जी से इस पर चर्चा नहीं इसके लिए कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। 9 सितंबर को सभी जिला मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस होंगी साथ ही 9 सितंबर को ही जिला मुख्यालयों में ज्ञापन सौंपा जायेगा। 10, 11, 12 सितंबर को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शन जन जागरूकता की जायेगी। जिसके बाद 13 सितंबर को एक घंटे का प्रतिकात्मक रेल रोको आंदोलन भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *