नफरत से देश आगे नहीं बढ़ सकता- राहुल

0 राजीव युवा मितान सम्मेलन में भाजपा पर बरसे गांधी

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां नवा रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नफरत से देश आगे नहीं बढ़ सकता। देश की अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ सकती। मोहब्बत से ही देश आगे बढ़ सकता है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि देश का पैसा बाहर जा रहा है। केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने भाजपा पर हमला बोला कि ये लोगों को सिर्फ आपस में लड़ा रहे हैं। युवाओं की जिम्मेदारी है कि कांग्रेस की नीतियों के साथ चलकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाएं। देश को आगे बढ़ाएं। छत्तीसगढ़ देश के मध्य में है। यहां भूपेश बघेल सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए कांग्रेस ने काम किया है। युवाओं को आगे बढ़ाया है। युवाओं ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाई। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाई। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनाई। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनाई। तेलंगाना में भी कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। अब फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए युवा हमारे साथ हैं। कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी और अच्छा काम करेगी।

राजीव युवा मितान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्री गांधी की अगवानी की। राहुल गांधी को इस अवसर पर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *